{"_id":"6824d96c0399e12d130390ab","slug":"kanpur-the-fire-continued-to-rage-on-the-second-day-skeleton-found-under-the-rubble-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दूसरे दिन भी धधकती रही आग, मलबे के नीचे मिला कंकाल, 10 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दूसरे दिन भी धधकती रही आग, मलबे के नीचे मिला कंकाल, 10 करोड़ का नुकसान
Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
सार
Kanpur News: कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार को लगी दूसरे दिन भी धधकती रही। आग से 60 व्यापारियों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Collectorganj fire incident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार की दोपहर लगी भयानक आग बुधवार को भी धधकती रही। आग में जलकर 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का कंकाल बुधवार की सुबह साफ सफाई के दौरान मलबे के नीचे दबा हुआ मिला। वहीं, अग्निकांड में 60 व्यापारियों को 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
मंगलवार दोपहर कलक्टरगंज गल्लामंडी में केमिकल कारोबारी के गोदाम से अचानक उस समय आग भड़क उठी, जब वहां कई कारीगर बड़े ड्रमों से निकालकर तारपीन और थिनर को छोटी शीशियों में पैक कर रहे थे। अचानक धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी विकराल हो गई कि उसने करीब 60 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बुधवार को कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य कारीगरों से कई घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर कलक्टरगंज गल्लामंडी में केमिकल कारोबारी के गोदाम से अचानक उस समय आग भड़क उठी, जब वहां कई कारीगर बड़े ड्रमों से निकालकर तारपीन और थिनर को छोटी शीशियों में पैक कर रहे थे। अचानक धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी विकराल हो गई कि उसने करीब 60 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बुधवार को कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य कारीगरों से कई घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन
Collectorganj fire incident
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के पास जली हुई साइकिल देख शुक्लागंज निवासी बुजुर्ग प्रसाद विश्वकर्मा (60) की पत्नी उर्मिला ने पति के जलकर मृत्यु होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पति 30 वर्षों से केमिकल, मोबिल ऑयल और ग्रीस का काम करने वाले सुमित जायसवाल के यहां नौकरी कर रहे थे। मंगलवार को आग की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पति के बारे में जानकारी की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला।बुधवार सुबह पुलिस कर्मी उनके घर आए और मलबे में कंकाल मिलने की सूचना दी। घटना के बाद से वह लापता थे, जबकि उनकी साइकिल वहीं खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
Collectorganj fire incident
- फोटो : अमर उजाला
उर्मिला मौके पर पहुंचीं और साइकिल को पहचानते हुए कहा कि यह उनके पति की साइकिल है। कंकाल को देखते ही चीख पड़ीं और रोते हुए उसे पति का होने की शिनाख्त की। उन्होंने आग में जलने से गया प्रसाद की मृत्यु होने का अंदेशा जताया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मलबे से कंकाल मिला है। महिला ने साइकिल के आधार पर उसको पति का होने की पहचान की है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Collectorganj fire incident
- फोटो : अमर उजाला
बाद में चलेगा वास्तविक नुकसान का पता
व्यापारियों ने दुकानों और गोदामों में रखे माल के आकलन के आधार पर शुरुआती नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन के अफसरों को दी है। हालांकि उनके जीएसटी रिटर्न, सालाना टर्नओवर और दस्तावेजों के आधार के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। ये रकम बढ़ भी सकती है। वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर अग्निकांड की जांच कराने और पीड़ितों को मुआवजा भी देने की मांग की।