फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The chilling cold will increase with the fall in the mercury, the possibility of rain

कानपुर: पारा लुढ़कने के साथ बढ़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बारिश की संभावना

Wed, 02 Feb 2022 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे में बादल के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश संभव है। यह चार फरवरी तक जारी रह सकती है। इससे फिर से ठंड बढ़ सकती है।बुधवार को हवा चलने से अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
 

विज्ञापन
Kanpur: The chilling cold will increase with the fall in the mercury, the possibility of rain
कानपुर छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव दिख रहा है। बुधवार की शाम से ही घना कोहरा छाने लगा। अधिकतम पारा भी तीन डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को कोहरे की वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे में बादल के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश संभव है। यह चार फरवरी तक जारी रह सकती है। इससे फिर से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को धूप के बीच बादल में आते जाते रहे। हवा चलने से अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान .4 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख एसएन पांडेय के अनुसार सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। जिसकी वजह से बारिश वाला मौसम बनने लगा है। इसके साथ ही प्रदेश के आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है, जिससे रात के समय ठंड भी तेज हो सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed