फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The body of the elderly man who jumped into the Ganga was found he had taken this step due to illness

Kanpur: गंगा में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग का मिला शव, बीमारी से परेशान होकर उठाया था कदम, परिजन बेहाल

Fri, 18 Apr 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: कैंसर की बीमारी से परेशान चौबेपुर बसंठी गांव निवासी बुजुर्ग ने खेरेश्वर सरैया घाट पर पुल छलांग लगा दी थी। पुलिस गोताखोरों से तलाश करा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को उनका शव सुनौढ़ा गांव के पास मिला है।

विज्ञापन
Kanpur The body of the elderly man who jumped into the Ganga was found he had taken this step due to illness
गंगा में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग का मिला शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर के बसंठी गांव निवासी बुजुर्ग ने कैंसर की बीमारी से परेशान होकर खेरेश्वर सरैया घाट पर बुधवार की शाम गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। गुरुवार को दूसरे दिन भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही थी। शुक्रवार को उनका शव सुनौढ़ा गांव के पास मिला है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने गंगा में छलांग लगाने से पहले बेटे को मोबाइल फोन पर कॉल किया कि आखिरी बार फोन कर रहा हूं, अब लौटूंगा नहीं। जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बंसठी निवासी दयाशंकर सविता (56) बीते कई माह से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

विज्ञापन

Kanpur The body of the elderly man who jumped into the Ganga was found he had taken this step due to illness
गंगा में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala

बाइक व दवाओं का पैकेट मिला था
बुधवार देर शाम वह बाइक से खेरेश्वर गंगापुल पर पहुंचे और अपने बेटे को मोबाइल फोन पर कॉल कर कहा कि आखिरी बार फोन कर रहा हूं, अब लौटूंगा नहीं। इसके बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके से बाइक व दवाओं का पैकेट मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुधवार रात गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed