फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The body of a woman tied hand and foot was found wrapped in sack in the bushes, fearing murder

कानपुर: झाड़ियों में टाट में लिपटा पड़ा था हाथ-पैर बंधा महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 29 May 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The body of a woman tied hand and foot was found wrapped in sack in the bushes, fearing murder
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी के सनिगवां में कांशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार रात को एक महिला का शव टाट से लिपटा मिला। हाथ-पैर बंधे होने के कारण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। चकेरी क्षेत्र में ही दो और शव मिले हैं। तीन शवों में एक की ही पहचान हो सकी है। 
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी के पास स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। हत्या की आशंका के कारण फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। जानकारी पर एसीपी अनवरगंज मो. अखमल खां भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 

चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जाजमऊ के वाजिदपुर में शनिवार सुबह गंगा किनारे 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।

लोगों ने बताया कि शव गंगा में बहकर जा रहा था। आवारा जानवर शव किनारे लाकर नोचने में लगे थे। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि मृतक वेश भूषा से किन्नर लग रहा है। उन्होंने बताया कि शव उन्नाव की तरफ से बहकर आया है। 

घर के आंगन में पड़ा मिला टेनरी कर्मी का शव
पोखरपुर इलाके में 45 वर्षीय टेनरी कर्मी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने छत से देखा तो पुलिस को सूचित किया। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक अमित शुक्ला था है। वह टेनरी में काम करता था और शराब का लती था। कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था। नाराज होकर पत्नी ननद के यहां उन्नाव चली गई थी। आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed