फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tender issued for architectural consultant for Green Park DPR

कानपुर: ग्रीनपार्क की डीपीआर के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का टेंडर जारी, बदलेगी स्टेडियम की सूरत

Mon, 21 Sep 2026 09:44 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Tender issued for architectural consultant for Green Park DPR
पुनर्निर्माण के बाद ऐसा बनेगा नया ग्रीनपार्क स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क स्टेडियम के कायाकल्प की दिशा में शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। 350 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पुनर्विकास परियोजना के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। चयनित एजेंसी स्टेडियम का डिजाइन तैयार करने के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), ड्राइंग और निर्माण से जुड़े निविदा दस्तावेज तैयार करेगी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम समय सीमा आठ अक्तूबर दोपहर तीन बजे है। इसी दिन शाम 3:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। मूल अभिलेख नौ अक्तूबर शाम पांच बजे तक लखनऊ स्थित तकनीकी सेल के कार्यालय में जमा करने होंगे। चयनित आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट को डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के लिए 75 दिन का समय दिया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


पहले डिजाइन फिर निर्माण एजेंसी का चयन
पहले आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का चयन होगा। इसके बाद स्टेडियम का डिजाइन और डीपीआर तैयार होगी। डिजाइन और डीपीआर के आधार पर निर्माण कार्यों की तकनीकी और वित्तीय रूपरेखा तय होगी। फिर ठेकेदार या एजेंसी का टेंडर निकाला जाएगा। वास्तविक निर्माण कार्य जनवरी या फरवरी 2027 के आसपास शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में सबसे चर्चित सी-बालकनी से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed