{"_id":"6a1d9282235180c29e096d40","slug":"kanpur-ten-trains-passing-through-kanpur-to-remain-cancelled-for-four-days-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चार दिन निरस्त रहेंगी कानपुर से होकर जाने वाली दस ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चार दिन निरस्त रहेंगी कानपुर से होकर जाने वाली दस ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
सार
Kanpur News: ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। जिसके चलते रेलवे ने चार दिन के लिए दस ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी मंडल के खैरार-भीमसेन रूट पर खैरार, इचौली और अकोना स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस कारण रेलवे ने चार दिन के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली दस ट्रेनें निरस्त की हैं। चार ट्रेनें देरी से चलेगी जबकि दो आंशिक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 14109 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी, 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर 18 से 19 जून तक, 64645 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल 18 से 20 जून, 64646 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो 17 से 19 जून, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर 19 से 20 जून, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज 18 से 19 जून, 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर 19 जून और 64612 मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 20 जून को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, 1027 दादर-गोरखपुर 18 जून को 240 मिनट, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर 11 से 17 जून तक 40 मिनट, 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल नौ, 14 व 16 जून को उत्तर-मध्य रेलवे में 20 मिनट देरी से चलेगी। साथ ही, 64645 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल 11 से 17 जून तक खजुराहो से 180 मिनट देरी से चलेगी।