{"_id":"5877a5b14f1c1bab78ba943c","slug":"kanpur-temperature-two-degree-12-trains-canceled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर का पारा 2 डिग्री, जानलेवा ठंड से 12 की मौत, कोहरे से 12 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर का पारा 2 डिग्री, जानलेवा ठंड से 12 की मौत, कोहरे से 12 ट्रेनें निरस्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की बर्फीली हवाओं ने गुरुवार को गलन के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कानपुर का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सामान्य (10 डिग्री) से करीब आठ डिग्री कम है। ऐसी गलन हुई कि शहरवासी कांप उठा। जूते, मोजे पहनने के बाद भी अंगुलियां सुन्न सी हो गईं। ठंड से पक्षी तक मर गए। इस तरह की सर्दी 14 साल पहले 2003 में पड़ी थी। उत्तर-पश्चिम की हवाओं की गति गुरुवार को 4.4 किलोमीटर रही। इससे मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ गई। जो पारा बुधवार को 5.4 डिग्री था, वह गुरुवार को 3.4 डिग्री लुढ़ककर दो डिग्री पहुंच गया। भीतरगांव में पक्षी तक मर गए। अधिकतम पारा 17.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है। सामान्य पारा 22.8 डिग्री होता है। इसी वजह से दिन में भी सिहरन महसूस की गई। धूप हुई लेकिन इसका असर सर्दी पर नहीं दिखा। गलन भरी सर्दी का सितम जारी रहा।
विज्ञापन
जारी रहेगा सर्दी का सितम
कानपुर में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पछुआ हवाएं औसत से तीन किलो मीटर प्रति घंटा तेज रफ्तार से चल रही हैं। यह सिलसिला 14 जनवरी तक जारी रह जा सकता है। सामान्य गति 1.4 किलो मीटर प्रति घंटा है लेकिन गुरुवार को 4.4 किलो मीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलीं। अरहर, मसूर और चना में पाला का असर न पड़े, इसलिए खेतों में हल्की सिंचाई जरूर करें। जहां सिंचाई के इंतजाम न हों, वहां फसलों में दो फीसदी पोटाश का छिड़काव कराएं। केले की फसल की सिंचाई भी जरूरी है। यदि सिंचाई की सुविधा न हो तो दो फीसदी यूरिया का घोल बनाएं और छिड़काव करा दें। उत्तराखंड से आने वाली हवाएं सर्दी का सितम बरकरार रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से 12 की मौत
कानपुर में सर्दी
कड़ाके की ठंड में 24 घंटे के अंदर शहर और देहात में 12 लोगों की मौत हो गई। पारा लुढ़कने के साथ ही ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सांस, डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ रही। ब्रेन स्ट्रोक, सांस के मरीजों की वजह से दोपहर में हैलट इमरजेंसी भी फुल हो गई।
हार्ट अटैक की वजह से कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराए गए रतनपुर (पनकी) निवासी श्याम लाल (60), चमनगंज की जरीन फातिमा (70), बर्रा के ओशो (27), रसूलाबाद (कानपुर देहात) के हरिराम (60), कानपुर देहात की रूपरानी (60) और उन्नाव निवासी एसके दीक्षित (80) की मौत हो गई। कॉर्डियोलॉजी में इमरजेंसी में 28 मरीज भर्ती कराए गए। हैलट ओपीडी में 439 मरीज आए। इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के चार, बीपी के पांच, सांस के दो मरीजों सहित 30 से ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए। प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी रिक्शा चालक विदेशी (58) का शव श्याम नगर पुल के नीचे पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक ठंड से मौत हुई है। सीसामऊ के जीटी रोड स्थित धर्मकांटा के पास रहने वाले तेजपाल (70) का शव जरीब चौकी चौराहे के पास मिला। ठंड से उनकी मौत हुई। पनकी में भी एक अज्ञात ने ठंड में दम तोड़ दिया। घाटमपुर के तेजपुर गांव निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी (78) को स्नान के बाद ब्रेन हेमरेज हो गया और मौत हो गई। गांव खजुरी (परास) निवासी श्यामलाल कुरील (75) की भी सर्दी से मौत हो गई। मंगलपुर के बड़ा धरमपुर गांव निवासी फेरी दुकानदार सर्वेश (30) रास्ते में गिर गया और सांसें थम गईं।

बरईगढ़ झील के आसपास मृत मिले पक्षी
कानपुर में सर्दी
भीतरगांव में कड़ाके की ठंड से बुधवार की रात जमकर पाला गिरा, गुरुवार की सुबह खेत-खलिहानों में घास-फूस के ऊपर सफेद पर्त जमी दिखी। वहीं, रिंद और पांडु नदियों के किनारे बड़ी संख्या में पक्षी पेड़ों के नीचे मृत मिले। बरईगढ़ झील के किनारे कई पक्षी ठंड की चपेट में आकर मर गए।
12 ट्रेनें निरस्त, टिकट वापसी में दिक्कत
कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण गुरुवार को 12 ट्रेनें निरस्त रहीं। यात्रियों को रिफंड लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। रेल आरक्षण केंद्र पर छुट्टे पैसे तो कभी क्लर्क के अचानक सीट छोड़ने के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, जिनके टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट से बने हैं, उनके खाते में रकम पहुंच जाती है। जय नगर-दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (अप-डाउन), दिल्ली-पुरी नंदन-कानन एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार, श्री गंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस (अप-डाउन), ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन), ब्रह्मपुत्र मेल गुरुवार को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रद रहीं।