फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Technical Education Service Exam tomorrow 8883 candidates to appear at 21 centers

कानपुर: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा कल, 21 केंद्रों पर 8883 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 05 Sep 2026 12:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 12:19 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में कल यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 का आयोजन 21 केंद्रों पर दो पालियों में किया जा रहा है, जिसमें 8,883 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Technical Education Service Exam tomorrow 8883 candidates to appear at 21 centers
यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में यूपी प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 में नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छह सितंबर को जिले के 21 केंद्रों पर 8883 अभ्यर्भी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रवेश से लेकर प्रश्नपत्र खोलने और ओएमआर सील करने तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी

विज्ञापन

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के अलावा बायोमीट्रिक और आइरिस स्कैनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। प्रश्नपत्रों के गोपनीय ट्रंक को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोला जाएगा।

विज्ञापन

21 केंद्रों पर होगी परीक्षा
इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और दो कक्ष निरीक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज बेनाझाबर, डीएवी इंटर कॉलेज, जीएनके इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज, एलपी इंटर कॉलेज, एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर कन्या महाविद्यालय, क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज समेत 21 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed