फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher's Facebook ID was used to make obscene posts, case registered

Kanpur: शिक्षिका की फेसबुक आईडी बना किया अश्लील पोस्ट, बोली- मेरा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया, केस दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Teacher's Facebook ID was used to make obscene posts, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फेक आईडी बनाकर किए जा रहे अभद्र संदेशों से परेशान स्वरूपनगर के एक कालेज की शिक्षिका ने साइबर अपराधियाें के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। हालत यह है कि शिक्षिका का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षिका के पास 15 दिसंबर को एक नंबर से अश्लील और भद्दा मैसेज आया। फिर कॉल आया तो तो उन्होंने डांट दिया। फिर नंबर मिलने के बारे में पूछा तो उसने हंसते हुए कहा कि क्या मैडम, अब इतनी भी अनजान न बनिए, सोशल मीडिया पर खुद ही फोटो व मोबाइल नंबर डाल रखा है। फोन काटकर उन्होंने सोशल मीडिया चेक किया तो उनके नाम से इंस्टा, फेसबुक, एक्स, टेलीग्राम पर फर्जी अकाउंट मिले। उनपर आपत्तिजनक मैसेज पड़े हुए थे। इसी के बाद से उन्हें लगातार कॉल-मैसेज आ रहे हैं। शिक्षिका ने कहा कि अब कोई कॉल आ जाए तो डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed