फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher died after being hit by a train, many flaws in police investigation

Kanpur: बाल ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी शिक्षिका की मौत, पुलिस की जांच में आई कई खामियां, खराब मिले कैमरे

Mon, 28 Nov 2022 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Teacher died after being hit by a train, many flaws in police investigation
बाल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कानपुर चिड़ियाघर में शनिवार को बाल ट्रेन में चढ़ते समय हादसे का शिकार हुईं शिक्षिका अंजू शर्मा की मौत के पीछे बड़ी लापरवाही रही। जू प्रशासन ने बाल ट्रेन का ठेका तो दे दिया लेकिन उसके संचालन के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर कभी ध्यान तक नहीं दिया। जिसका खामियाजा अंजू को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस और फोरेंसिक की पड़ताल में सामने आया कि जू प्रबंधन ने बाल ट्रेन के संचालन के लिए राज कंस्ट्रक्शन कंपनी को एक साल पहले ठेका दिया था। मानक के मुताबिक, ट्रेन में एक गार्ड होना चाहिए जब वो पीछे से हरी झंडी दिखाए तब ड्राइवर ट्रेन को आगे बढ़ाए, लेकिन मौजूदा समय ट्रेन में कोई गार्ड नहीं है।
विज्ञापन


ठेकेदार युवक खुद ही टिकट काटता है और खुद ही ट्रेन चलाता है। वहीं प्लेटफार्म पर भी एक गार्ड होना चाहिए जो ट्रेन भरने पर यात्रियों को वहां से हटाए। साथ ही ट्रेन चलने के दौरान किसी को भी प्लेटफार्म में जाने न दें। यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को शासन से आई दो सदस्यीय टीम मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी एसएन मिश्रा और मनोज सोनकर (वन संरक्षक) को भी कई खामियां मिलीं। टीम ने करीब 5 घंटे की पड़ताल में पाया कि  बाल ट्रेन के प्लेटफार्म पर जिस जगह हादसा हुआ था वहां लगा कैमरा खराब था। इसपर जू निदेशक केके सिंह ने टीम को बताया कि एक माह पहले ही गिलहरी ने तार काट दिए थे।

इस कारण टीम को घटना से संबंधित फुटेज नहीं मिल पाए। टीम ने प्लेटफार्म पर कैंटीन संचालक और तीन विभागीय कर्मचारियों के बयान भी लिए। पुलिस ने ट्रेन ड्राइवर की दक्षता पर भी सवाल उठाए। पुलिस ने ट्रेन ड्राइवर करन से सवाल पूछा कि उसकी शिक्षा कहां तक है? उसने कहा मैकेनिकल इंजीनियरिंग। क्या उसे कोई ट्रेन चलाने का अनुभव है? तो वह चुप्पी साध गया। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि रविवार देर शाम तक पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही, लेकिन परिजन थाने नहीं पहुंचे।

2016 के हादसे से नहीं लिया सबक 
बाल ट्रेन का 2.8 किलोमीटर का ट्रैक वर्ष 2015 में करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके बनाया गया था। वर्ष 2016 में चिम्पैंजी बाड़े के सामने दो बोगी और इंजन पलट गए थे। बता दें कुछ साल पहले जू प्रशासन ने बस के पुर्जों से बाल ट्रेन का इंजन बनवाया था। इसमें करीब 2.50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इससे पहले ट्रेन बैट्री से चलती थी।

दो सदस्यीय टीम आई थी उन्होंने अपने स्तर से जांच की है। शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। अभी मुझे कोई दोषी नहीं समझ में आया जिससे अपने स्तर से कार्रवाई करता। - केके सिंह, चिड़ियाघर निदेशक

शिक्षिका की टूट गईं थीं पसलियां, लगे थे 21 घाव 
रामादेवी के सफीपुर निवासी शिक्षिका अंजू शर्मा का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर में 21 गंभीर घाव हुए थे। उनकी पसलियां टूटकर अंदरूनी अंगों में घुस गईं थीं जिसकी वजह से शरीर के अंदर खून भर गया था। अधिक खून बहने से मौत हो गई थी। 

लगाए गए चेतावनी संकेतक
हादसे के बाद रविवार को जू प्रशासन भी जागा और प्लेटफार्म पर चेतावनी संकेतक लगाए। जिसमें लिखा था सावधान, चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें। रविवार को 5447 दर्शक घूमने पहुंचे। हर कोई प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन को देखने पहुंच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed