फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur tannery dispute, Rocky son of the policeman involved in the ruckus arrested

कानपुर टेनरी विवाद: बवाल में शामिल पुलिसकर्मी का बेटा रॉकी गिरफ्तार, कई बड़े आपराधिक मामले हैं दर्ज

Wed, 04 Jan 2023 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 03:06 PM IST
सार

13 जुलाई को जाजमऊ में टेनरी पर कब्जा करने को लेकर बवाल हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार था, जिसमें क्राइम ब्रांच को विवेचना दी गई थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। रॉकी पर कई बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो जमीन कब्जे के खेल में शामिल रहता है।

विज्ञापन
Kanpur tannery dispute, Rocky son of the policeman involved in the ruckus arrested
जाजमऊ टेनरी बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में टेनरी पर कब्जा करने को लेकर हुए बवाल में शामिल रॉकी यादव को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। छह महीने से वह फरार था। आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा है। बुधवार को वह कोर्ट में पेश किया जाएगा। रॉकी पर कुल 10 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

इसमें बलवा, मारपीट, रंगदारी, धोखाधड़ी, सरकारी काम में बाधा, हत्या, छेड़खानी, कब्जा करने व सेवन सीएलए जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। दरअसल, जाजमऊ स्थित शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर शहनाज व उनके भतीजे आमिर का विवाद चलता था।
विज्ञापन

13 जुलाई की शाम को शहनाज की तरफ से पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया व उसके गुर्गों ने टेनरी पर कब्जे का प्रयास किया था। आमिर व उनके साथियों के पहुंचने पर दोनों पक्षों में बवाल हुआ था। मामले में नारायण सिंह भी जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण के करीबी रॉकी यादव की पहचान कर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया था। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि आरोपी रॉकी यादव को गिरफ्तार किया गया है। केस की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

शहर में ही घूम रहा था रॉकी
वारदात के बाद से रॉकी यादव शहर में ही खुलेआम घूमता रहा था। पुलिस अफसरों को जानकारी थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक एक पुलिस अफसर बिचौलिए के जरिये रॉकी के संपर्क में थे। पिछले एक सप्ताह से उसकी तलाश शुरू हुई। भनक लगते ही वह चला गया था। अब क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा है।

शातिर है रॉकी, हिस्ट्रीशीटर को करवा चुका है फरार
रॉकी यादव पर कई गंभीर केस दर्ज हैं। करीब दो साल पहले वह हिस्ट्रीशीटर को मनोज सिंह को फरार कराने में भी शामिल था। नारायण भी उस वारदात में था। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने उसके परिवार से सरकारी आवास भी खाली करवाया था।

जमीन कब्जा करने का चलाता है गिरोह
शहर के कई करीबी वकील रॉकी के करीबी हैं। ये गिरोह बनाकर जमीनों पर कब्जा करते हैं। पुलिस से सांठगांठ रहती है, इसलिए वह बच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed