{"_id":"6a569cd5ac6f4e81640c6bb4","slug":"kanpur-super-stars-and-noida-super-kings-will-feature-new-faces-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151748-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स में होंगे नए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स में होंगे नए चेहरे
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले सभी छह फ्रेंचाइजी रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर चुकी हैं। 24 जुलाई को आगरा में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए टीमें अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं। सबसे अधिक नए खिलाड़ी कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स में नजर आएंगे। दोनों टीमों ने सात-सात खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है।
14 अगस्त से शुरू होने वाली लीग इस बार लखनऊ और कानपुर की संयुक्त मेजबानी में होगी। रिटेंशन प्रक्रिया (खिलाड़ियों को बनाए रखना) में मेरठ मैवेरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस और गोरखपुर लायंस ने 12-12 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स ने सीमित खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए बाकी की जगह मिनी ऑक्शन से भरने का फैसला किया है।
कानपुर सुपर स्टार ने समीर रिजवी, मोहसिन खान, आदर्श सिंह, आकिब खान, विनीत पनवार, शुभम मिश्रा और पंकज कुमार को रिटेन किया है। वहीं नोएडा सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर, नमन तिवारी, रवि सिंह, आदित्य शर्मा, कुनाल त्यागी, अविनाश चौधरी और कार्तिक को बरकरार रखा है। हर फ्रेंचाइजी 23 से 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करेंगी। टीमों को 1.25 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध कराया गया है, जिससे वह ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों पर बोली लगाकर टीम को अंतिम रूप देंगी। सबसे अधिक स्लॉट खाली होने से कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स मिनी ऑक्शन में सक्रिय फ्रेंचाइजी के रूप में उभर सकती है।