फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: student hanged himself, took this step after being scolded by father

Kanpur: पांचवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगा दी जान, पिता के डांटने पर उठाया कदम

Sat, 28 Dec 2024 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

Kanpur News: पिता के डांटने से नाराज पांचवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: student hanged himself, took this step after being scolded by father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र में शनिवार को पिता की डांट से आहत पांचवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के कुलगांव में एक मजदूर परिवार के साथ रहता है। उनका 10 साल का बेटा गांव में ही एक निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक मजदूर ने शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया। इसके बाद वह काम पर चले गए। पत्नी पड़ोसी के घर चली गई। इसी दौरान छात्र ने दरवाजे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। महाराजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक छात्र के खुदकुशी करने के बारे में किसी ने लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी है। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed