{"_id":"63afe427ba86e872276008f7","slug":"kanpur-stuck-development-35-projects-expect-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अटका विकास... 35 परियोजनाओं को बजट की आस, 909.13 करोड़ रुपये से होना था काम, शासन ने इतना ही जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अटका विकास... 35 परियोजनाओं को बजट की आस, 909.13 करोड़ रुपये से होना था काम, शासन ने इतना ही जारी किया
Sat, 31 Dec 2022 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
रजत यादव, कानपुर
रजत यादव, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाख जी
- फोटो : अमर उजाला
बजट न होने के चलते कानपुर के विकास के लिए शुरू की गईं 35 परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं। 909.13 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं को वर्ष 2020-21 में पूरा किया जाना था। अभी तक शासन ने केवल 778.70 करोड़ रुपये जारी किए हैं। शेष 130.40 करोड़ रुपये मिलने के बाद ही ये परियोजनाएं पूर्ण हो सकेंगी।
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आवास, पेयजल, बिजली की उन परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिनकी लागत 50 करोड़ से अधिक है। निर्माण एजेंसियां यूपीपीसीएल, सूडा, लोक निर्माण, राज्य सेतु निगम आदि को कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये 35 परियोजनाएं दो वर्ष से बजट न मिलने से पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
चार वर्ष पहले जिला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक की आठ परियोजनाओं पर 204.21 करोड़ रुपये से काम होने थे। शासन ने केवल 154.55 करोड़ रुपये ही जारी किए। पांच करोड़ से अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की छह परियोजनाओं का काम 46.70 करोड़ रुपये से होना था। शासन ने 18.93 करोड़ रुपये ही जारी किया।
विज्ञापन
ये परियोजनाएं नहीं हो सकीं पूरी
2009 में शुरू की गई सूडा विभाग की 11 आवासीय योजना
2017 में शुरू हुआ था पुलिस विभाग के अग्निशमन केंद्र का निर्माण
प्राविधिक शिक्षा विभाग के हॉल का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के होम्योपैथी कॉलेज निर्माण 2009 से शुरू हुआ था।
चार ब्लॉकों में पीएचसी, सीएचसी का निर्माण 2008 में शुरू हुआ।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग के बाल सुधार गृह निर्माण 2016 में शुरू हुआ था
जिला नगरीय विकास ने 2011 से आवास निर्माण शुरू कराए थे
कैंटोनमेंट बोर्ड का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था
सीएसए में छात्रावास का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था
डूडा ने 2018 से आवास निर्माण शुरू कराए थे
एचबीटीयू में 2017 से हॉल बन रहा है
पुलिस विभाग 2014 से आवास बनवा रहा है
माध्यमिक शिक्षा विभाग के ऑडिटोरियम का निर्माण अटका है
बैराज में सुरक्षा बांध का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था

सभी विभागों ने बजट जारी करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। कई कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य करा रही हैं। जब शासन से बजट जारी होगा तो उन्हें दे दिया जाएगा। जल्द ही सभी परियोजनाएं शुरू होंगी। - विशाख जी, जिलाधिकारी