Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Storyteller Devkinandan says—one who understands the value of time becomes valuable

कानपुर: कथावाचक देवकीनंदन बोले- समय की कीमत समझने वाला हो जाता कीमती

Sat, 14 Nov 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Storyteller Devkinandan says—one who understands the value of time becomes valuable
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने समय के महत्व, संस्कारों और भारतीय संस्कृति पर विचार रखे। उन्होंने बच्चों और बड़ों को समय की कीमत समझने की सीख देते हुए कहा कि जो समय का महत्व समझता है, समय उसे कीमती बना देता है। समय बिगड़ने पर बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति सही-गलत का अंतर भूलकर गलत आचरण करने लगता है। इसी को विपरीत बुद्धि कहते हैं।
विज्ञापन

राजा परीक्षित की कथा के संदर्भ में उन्होंने दो श्लोक सुनाए और श्रोताओं से उनका अर्थ पूछा। इसके बाद अंग्रेजी में ‘आई ईट बर्गर, पिज्जा’ कहकर पूछा कि इसे कितने लोग समझते हैं। इस पर श्रद्धालु मुस्करा दिए। उन्होंने कहा कि आज भी लोग संस्कृत की अपेक्षा अंग्रेजी अधिक समझते हैं। अंग्रेजी के गुलाम होकर खुद को सनातनी कहते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में संस्कृत का बहुत महत्व है। यह दैवीय भाषा है।
विज्ञापन


देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि कलयुग के चार स्थान मदिरा, जुआ, हिंसा और वैश्यागमन हैं। इनके कारण बौद्धिक हनन होता है और व्यक्ति की बुद्धि विपरीत हो जाती है। बच्चे और बड़े माता-पिता, गुरु तथा अन्य सम्मानितजनों का अपमान करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी सरकारी संस्थाओं में हिंदी में कामकाज होना चाहिए, ताकि आम नागरिक अपनी भाषा में आसानी से अपनी बात रख सकें। हिंदी राजभाषा होने के साथ सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी भाषा का सम्मान ही संस्कृति का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

उन्होंने मीराबाई जैसी भक्ति अपनाने की सीख देते हुए कहा कि उन्होंने संसार के सुख, वैभव और मोह-माया से ऊपर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को रखा। कथा के दौरान महाआरती के बाद विश्व शांति की प्रार्थना हुई। देवकीनंदन के ‘आओ श्याम जी, कन्हैया मेरे गोपाल जी’ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएलसी सलिल विश्नोई और अरुण पाठक सहित मिथलेश मनोज पांडेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह और विपिन बाजपेई मौजूद रहे।

 

पांच सीख
- जीवन में हमेशा सज्जन लोगों का संग करना चाहिए।
- जैसी संगति होती है, वैसी ही सोच और आचरण बनते हैं।
- कठिन समय में भी अच्छे कर्म करना नहीं छोड़ना चाहिए।
- दूसरों को मान-सम्मान देने से मान-सम्मान प्राप्त होता है।
- समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए, बीता समय लौटकर नहीं आता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed