{"_id":"62fb4c5817aac83512135e27","slug":"kanpur-stone-pelting-on-cattle-catching-squad-30-report-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कैटल कैचिंग दस्ते पर पथराव, मारपीट, पांच नामजद समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कैटल कैचिंग दस्ते पर पथराव, मारपीट, पांच नामजद समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 Aug 2022 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Aug 2022 01:20 PM IST
सार
कानपुर में कैटल कैचिंग दस्ते पर पथराव व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव यात्रा को लेकर रास्ते से अन्ना जानवरों को पकड़ने गए कैटल कैचिंग दस्ते पर इलाके के लोगों ने पथराव कर मारपीट कर दी। पुलिस ने दस्ते के कर्मचारियों से मारपीट, पथराव करते हुए जानवरों को छुड़ाने के मामले में पांच नामजद समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर निगम के सफाई व खाद्य निरीक्षक डॉ. अमरीश सचान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर निगम की तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर डिप्टी पड़ाव चौराहे से कैटल कैचिंग दस्ते ने पांच घोड़े व सात गाय पकड़ी थीं। दस्ता उन्हें लेकर जा रहा था। इस दौरान बादशाही नाका के पास दस्ते के पहुंचते ही सैफ, नटवा, सनी, अमान व सानू समेत 30 अज्ञात लोगों ने मारपीट व पथराव करते हुए सभी जानवरों को छुड़वा लिया।
इस दौरान हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट कर उनसे गाली-गलौज की। दो मोबाइल भी लूट ले गए। मामले में खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर मारपीट, लूट, बलवा, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।