फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: stomach passage blocked due to cancer was opened in 10 minutes with a stent

Kanpur: कैंसर से बंद अमाशय का रास्ता 10 मिनट में स्टेंट से खोला, रोगी को कोई चीरा नहीं लगा

Wed, 02 Apr 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

कैंसर से बंद अमाशय का रास्ता 10 मिनट में स्टेंट से खोला गया। डॉक्टरों की टीम ने  इंडोस्कोपिक विधि अपनाई। गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभाग में इस तरह का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
Kanpur: stomach passage blocked due to cancer was opened in 10 minutes with a stent
रोगी को स्टेंट लगाते डॉ विनय कुमार और टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमाशय और आंत के बीच कैंसर से बंद रास्ता स्टेंट लगाकर खोल दिया गया। हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभाग में इस तरह का यह पहला मामला है। रोगी का इलाज इंडोस्कोपिक विधि से किया गया। इसमें चीरा लगाने की नौबत नहीं आई। इस प्रक्रिया में सिर्फ 10 मिनट का समय लगा है। इलाज गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार की अगुवाई में किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभाग की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार ने बताया कि बिधनू की रहने वाली 83 वर्षीय महिला को अमाशय का कैंसर है। इसकी वजह से आंत से जुड़ा रास्ता बंद हो गया। महिला को खाना खाने के बाद उलटी हो जाती। एक महीने से परेशान चल रही महिला का 10 किलो वजन भी कम हो गया था। उम्र अधिक होने के कारण चीरा लगाकर ऑपरेशन करना संभव नहीं था। इस पर इंडोस्कोपिक विधि से महिला के अमाशय और आंत के बीच बंद रास्ते में मेटेलिक स्टेंट डाला गया। इससे रास्ता खुल गया। इसके बाद महिला ने खाना खाया। कुछ देर निगरानी करने के बाद रोगी को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे कैंसर रोगी के जीवन की गुणवत्ता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed