फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Stock Market Number of investors increased sixfold in five years assets under management also increased

कानपुर शेयर बाजार: पांच साल में छह गुना बढ़े निवेशक, असेट्स अंडर मैनेजमेंट बढ़ा, नवंबर तक 39032 करोड़ हुआ

Fri, 02 Jan 2026 08:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jan 2026 08:01 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में निवेशकों की संख्या 12.22 लाख पहुंच गई है। शहर का एयूएम पिछले एक साल में पांच हजार करोड़ बढ़कर 39,032 करोड़ रुपये हो गया है, जो शहरवासियों के बढ़ते वित्तीय आत्मविश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन
Kanpur Stock Market Number of investors increased sixfold in five years assets under management also increased
शेयर मार्केट में बढ़े निवेशक - फोटो : Adobestock

विस्तार

तमाम चुनौतियों के बावजूद पिछले एक साल में कानपुर में दो लाख निवेशक बढ़ गए। वहीं, आठ महीने में शहर में पांच हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश शेयर बाजार में हुआ है। शहर में निवेशकों की संख्या अब 12.22 लाख तक पहुंच गई है। पांच साल में छह गुना की रफ्तार से इसमें तेजी आई है। 2020 में शहर में 2.60 लाख निवेशक थे। 30 नवंबर 2025 तक शहर का असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 39,032 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में एयूएम 33,990 करोड़ था। 31 दिसंबर 2025 को जारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आंकड़ों में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

2025 शेयर बाजार और उसमें निवेश करने वालों के लिए खासा चुनौतीपूर्ण रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली का दबाव और ट्रंप के टैरिफ ने बाजार को कई मौकों पर उम्मीद से ज्यादा चोट पहुंचाई। डॉलर के मुकाबले रुपया 91 के स्तर को पार कर गया। ये सारे कारक शेयर बाजार के लिए नकारात्मक थे। इन सभी चुनौतियों के बावजूद घरेलू संस्थागत और रिटेल निवेशकों ने बाजार को एक हद तक संभाले रखा। मिड और स्माल कैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लार्ज कैप शेयरों ने कमाल तो नहीं किया लेकिन मिड और स्माल कैप के मुकाबले लार्ज कैप का प्रदर्शन बेहतर रहा।

विज्ञापन

पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज
14 महीनों के बाद 27 नवंबर 2025 को शेयर बाजार ने अपना उच्चतम स्तर जरूर छुआ। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के चलते फिर नीचे आ गया। इसके पहले निफ्टी ने 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। एम्फी (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में औसत एयूएम करीब 34500 हजार करोड़ रुपये था जो नवंबर 2025 में बढ़कर 39 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। दिसंबर 2025 का डाटा जनवरी में जारी होगा। वर्ष 2025 में कानपुर के औसत एयूएम में करीब पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

खुद से वित्तीय निर्णय लेने के लिए तैयार हैं निवेशक
दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच कानपुर का औसत एयूएम करीब आठ हजार करोड़ रुपये बढ़ा था। दिसंबर 2022 से दिसंबर 2023 के बीच कानपुर का औसत एयूएम करीब पांच हजार करोड़ रुपये बढ़ा था। केश्री ब्रोकिंग के को-फाउंडर राजीव सिंह ने बताया कि आंकड़ों से पता चलता है कि बाजार के अनिश्चितता के दौर में भी शहर के निवेशकों की सक्रियता कानपुर के बदलते वित्तीय परिदृश्य को रेखांकित किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म और बेहतर जागरूकता ने शहर के निवेशकों को बाजार से मजबूती से जोड़ा है। निवेशक निवेश के पारंपरिक तरीकों से हटकर अधिक जोखिम लेने और खुद से वित्तीय निर्णय लेने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बीते वर्षों में कानपुर का एयूएम (करोड़ में)

  • 30-नवंबर-25: 39,032
  • 31-मार्च-25: 33,990
  • 31-मार्च-24: 28,604
  • 31-मार्च-23: 20,023
  • 31-मार्च-22: 18,851
  • 31-मार्च-21: 15,443
  • 31-मार्च-20: 11,613

शहर में निवेशकों की संख्या लाख में

साल               संख्या
2025            12.22
2024            10.20
2023            07.15
2022            05.10
2021            03.65
2020            02.60

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed