फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: STF office construction incomplete, technical investigation to be conducted, DM inspects

Kanpur: एसटीएफ के निर्माणाधीन भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, 92 फीसदी काम ही मिला पूरा, होगी तकनीकी जांच

Sat, 01 Nov 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: STF office construction incomplete, technical investigation to be conducted, DM inspects
एसटीएफ कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निर्माणाधीन भवन का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। यहां अभी 92 फीसदी काम ही हो पाया है। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच के भी आदेश दिए। निर्देश दिए कि दो माह के भीतर काम पूरा न होने तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


अपर परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि इसका निर्माण 385.45 लाख रुपये की लागत से राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इकाई-वन की ओर से किया जा रहा है। परियोजना 16 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य था। बाद में समय सीमा बढ़ाकर सितंबर की गई थी। अभी फ्लोरिंग, जल-मल निकास और पुट्टी का काम बाकी है। जिलाधिकारी ने भवन के मुख्य द्वार के सामने बनी चहारदीवारी के एलाइनमेंट पर भी सवाल उठाए और तकनीकी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन

Kanpur: STF office construction incomplete, technical investigation to be conducted, DM inspects
एसटीएफ कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) को भी भवन की निर्माण-गुणवत्ता की समीक्षा कर वस्तुस्थिति बताने के निर्देश दिए। राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मुख्यालय स्तर से एक वरिष्ठ अधिकारी को नियमित निगरानी के लिए नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed