{"_id":"6851774cf38207c93b086d5a","slug":"kanpur-stepfather-who-misdeed-with-his-daughter-was-sent-to-jail-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता भेजा गया जेल, आरोपी एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता भेजा गया जेल, आरोपी एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण
Tue, 17 Jun 2025 07:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को बर्रा पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने रविवार को मां के साथ थाने पहुंचकर सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। कहा था कि पिता पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। किसी को बताने पर उसे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। इस पर पुलिस ने सोमवार के आरोपी को गिरफ्तार किया था। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि मंगलवार को किशोरी के कोर्ट में कलमबंद बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन