{"_id":"69efd4bffe70e43d11079b1a","slug":"kanpur-sporting-nawabganj-athletics-eleven-star-unique-and-jd-club-win-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146511-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर स्पोर्टिंग, नवाबगंज एथलेटिक्स, इलेवन स्टार, यूनिक व जेडी क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर स्पोर्टिंग, नवाबगंज एथलेटिक्स, इलेवन स्टार, यूनिक व जेडी क्लब जीते
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को यूनिक क्लब, कानपुर स्पोर्टिंग, नवाबगंज एथलेटिक्स, जेडी क्लब और इलेवन स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सभी मैच अलग-अलग मैदानों पर हुए।
पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में यूनिक क्लब ने 34 ओवर में सात विकेट पर 256 रन बनाए। टीम से अक्षय शुक्ला ने 108, शुभम दुबे ने 36, अनंतदीप सिंह ने 28 और सौरभ सिंह ने 29 रन बनाए। वहीं स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 28.4 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। यूनिक क्लब ने 151 रनों से जीत हासिल की।
एवरेस्ट मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसएस क्लब ने 18.5 ओवर में 96 रन बनाए। इसमें अखिल यादव ने 40 रन जोड़े। वहीं कानपुर स्पोर्टिंग ने 16.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाकर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। टीम से पारस शर्मा ने 53 की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
राम लखन भट्ट मैदान पर हुए तीसरे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 26 ओवर में 183 रन बनाए। इसमें देवांश सिंह चंदेल ने 61 और अंकज ने 41 रन जोड़े। वहीं कानपुर जिमखाना की टीम 19.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे नवाबगंज एथलेटिक्स ने 49 रन से मैच जीता।
चंद्रा मैदान पर हुए चौथे मैच में जेडी क्लब ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। टीम से अमन राजपूत ने 98, सिद्धार्थ सेठ ने 42 और जहीरुद्दीन ने 35 रन की पारी खेली। वहीं केडी क्लब की पूरी टीम 25.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। इससे जेडी क्लब ने 27 रनों से जीत दर्ज की।
गीता देवी मैदान पर हुए पांचवें मैच में इलेवन स्टार ने 38.1 ओवर में 254 रन बनाए। इसमें अनुराग गुप्ता ने 87 और अब्बास अली ने 40 की पारी खेली। वहीं गांधीग्राम की टीम 28.3 ओवर में 219 रन ही बना सका। इलेवन स्टार ने 35 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।