{"_id":"69b3b89fecaa4fcbe00b9959","slug":"kanpur-speeding-car-plunges-into-canal-crash-occurs-while-swerving-to-avoid-another-vehicle-four-injured-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: रजबहे में गिरी तेज रफ्तार कार, दूसरे वाहन को बचाने में हुआ हादसा, चालक समेत चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: रजबहे में गिरी तेज रफ्तार कार, दूसरे वाहन को बचाने में हुआ हादसा, चालक समेत चार गंभीर घायल
Fri, 13 Mar 2026 12:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:41 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के जिठौली रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में एक कार रजबहे में गिर गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के जिठौली रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भदरस रजबहा के गौरनपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर रजबहे में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जिठौली की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलिंग तोड़कर कार गिरी नीचे
तेज रफ्तार कार गौरनपुर पुलिया की रेलिंग से टकराई और उसे तोड़ते हुए सीधे रजबहे में जा गिरी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।