{"_id":"6aff162c0fada8ddba054248","slug":"kanpur-special-trains-to-run-for-one-trip-each-between-nagpur-chhapra-and-chhapra-ltt-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नागपुर-छपरा और छपरा-एलटीटी के बीच एक फेरा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नागपुर-छपरा और छपरा-एलटीटी के बीच एक फेरा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Thu, 19 Nov 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:00 PM IST
सार
यात्रियों की राहत के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल पर दोनों ट्रेनों का ठहराव होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नागपुर-छपरा और छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक-एक फेरा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहरेंगी। यह ट्रेनें केवल एक बार ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगीं। नागपुर-छपरा एकतरफा विशेष ट्रेन (01221) 19 नवंबर को नागपुर से सुबह 10:40 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 4:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें चार एसी द्वितीय, आठ एसी तृतीय, छह स्लीपर और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। वहीं छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एकतरफा विशेष ट्रेन (01094) 20 नवंबर की रात 10 बजे छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होगी। इसमें भी कुल 20 कोच होंगे। इनमें चार एसी द्वितीय, आठ एसी तृतीय, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
