{"_id":"6402d744485bdd3d41021845","slug":"kanpur-special-trains-for-mumbai-and-surat-on-holi-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होली के मद्देनजर मुंबई और सूरत के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होली के मद्देनजर मुंबई और सूरत के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Sat, 04 Mar 2023 11:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:00 AM IST
सार
होली के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुंबई और सूरत के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
होली मनाकर काम पर लौटने वाले कामगारों, नौकरीपेशा लोगों के लिए रेलवे ने मुंबई और सूरत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 09117 सूरत-सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूरत से हर शुक्रवार 10 मार्च से 30 जून तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09118 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को 11 मार्च से एक जुलाई तक चलेगी।
सूरत से ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी और प्रयागराज के सूबेदारगंज सुबह 8:40 बजे पहुंचेेगी। सूबेदारगंज से यह ट्रेन रात 7:25 बजे चलेगी। गोविंदपुरी रात 10:25 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी और दूसरे दिन रात आठ बजे सूरत पहुंचेगी।
इसमें एसी तृतीय श्रेणी के 12, स्लीपर श्रेणी के आठ कोच हैं। ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी मुंबई से हर शनिवार को 11 मार्च से 24 जून तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09186 अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन हर रविवार को 12 मार्च से 25 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल से ट्रेन सुबह 11:05 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 3:35 बजे अनवरगंज पहुंचेगी। अनवरगंज से शाम 6:40 बजे ट्रेन चलेेगी। दूसरे दिन रात साढ़े 10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच, सामान्य श्रेणी के चार, एसी तृतीय श्रेणी के चार कोच और स्लीपर के 12 कोच होंगे।