फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Special train did not stop at Govindpuri, passengers created ruckus

Kanpur: गोविंदपुरी पर नहीं रुकी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 28 Oct 2024 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

Kanpur News: ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्रियों में उस वक्त मायूसी छा गई जब ट्रेन स्टेशन पर बिना रुके ही निकल गई। जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur: Special train did not stop at Govindpuri, passengers created ruckus
ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर मौजूद यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी स्टेशन पर सोमवार की सुबह से अहमदाबाद, ग्वालियर जाने वाले यात्री जिस स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे वह करीब चार घंटे देरी से आई और बिना रुके धड़ाधड़ गुजर गई। ट्रेन के न रुकने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। रेलवे के अधिकारियों को सूचना भी दी। कुछ लोगों ने रेलमंत्री को ट्विट किया। करीब एक घंटे तक कोई भी सुनवाई न होने पर कुछ यात्रियों ने ट्रैक पर उतर कर नाराजगी जाहिर की। आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने उन्हें समझाया।
विज्ञापन


बाद में यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन से भेजा गया। दानापुर अहमदाबाद स्पेशल 09462 को सुबह 8.25 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर आना था, लेकिन यह अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रांसपोर्टनगर निवासी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें बहन रेखा मिश्रा, बहनोई उमेश के साथ अहमदाबाद जाना था। उनको गोविंदपुरी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन 12.23 बजे आई और बिना रुके लूप लाइन से आगे के लिए रवाना हो गई। ग्वालियर जा रहे सत्येंद्र सिंह और दीपक शुक्ला का कहना है कि उनके पास रेलवे का कोई मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन

मोबाइल पर ट्रेन की लगातार लोकेशन देख रहे थे। ट्रेन का अगला स्टॉपेज गोविंदपुरी स्टेशन था, जबकि ट्रेन रुकी नहीं। यात्रियों ने स्टेशन के स्टाफ से ट्रेन रुकवाने का आग्रह किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से दो ट्रेन पास हुईं। कुछ ने प्रयागराज मंडल और सेंट्रल स्टेशन के अधिकारियों को फोन किया। उन्हें घटना की जानकारी दी। काफी देर तक कोई भी जानकारी न मिलने पर दो तीन यात्री ट्रैक पर उतर गए और नाराजगी जाहिर करने लगे। आरपीएफ जीएमसी थाने की इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा और अन्य स्टाफ ने उन्हें समझाया।

रेलवे की ओर से यात्रियों को मुरी एक्सप्रेस से इटावा भेजा गया। इटावा स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन को पहले ही रोका गया था। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि पहले यह ट्रेन कानपुर की जगह गोविंदपुरी स्टेशन होकर जाती थी। पिछले दिनों गोविंदपुरी की बजाय सेंट्रल स्टेशन से होकर जा रही है। अभी रिजर्वेशन में बोर्डिंग गोविंदपुरी से दिखा रहा है, जिसकी वजह से यह दिक्कत आई। मुख्यालय को सूचना भेज दी गई है। यात्रियों को मुरी एक्सप्रेस से इटावा तक भेजा गया है। वहां पर उनको स्पेशल ट्रेन मिल गई है। कंट्रोल को मैसेज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed