{"_id":"6adc5fda0190a85911008e13","slug":"kanpur-special-drive-held-in-ghatampur-assembly-constituency-blos-remained-stationed-at-polling-booths-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर विधानसभा में विशेष अभियान, बूथों पर मुस्तैद रहे बीएलओ, निर्वाचक अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर विधानसभा में विशेष अभियान, बूथों पर मुस्तैद रहे बीएलओ, निर्वाचक अधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, 24 Oct 2026 01:06 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:06 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों ने केंद्रों पर बैठकर मतदाता सूची के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नए अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का यह अभियान तेजी से गतिमान है।
विज्ञापन
घाटमपुर विधानसभा में विशेष अभियान दिवस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में 218-घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची के साथ अपनी टेबुल पर मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
नए अर्ह युवाओं और नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चल रहे इस अभियान को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारियों ने परखी बूथों की व्यवस्थाएं
इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूटना न पाए। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा नाम कटवाने से संबंधित प्राप्त होने वाले फॉर्मों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।