फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SP leader Abu Azmi's statement angers Sikh community, effigy burnt

Kanpur: सपा नेता अबू आजमी के बयान से सिख समाज में रोष, फूंका पुतला

Thu, 06 Mar 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: SP leader Abu Azmi's statement angers Sikh community, effigy burnt
सिख समाज में रोष, फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अबू आजमी के बयान पर आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुमटी नंबर-5 स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक पर नारेबाजी करते हुए अबू आजमी का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने कहा कि अबू आजमी ने औरंगजेब को महान बताया है। औरंगजेब ने गुरुतेग बहादुर को जबरन इस्लाम स्वीकार करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर उनका सिर कलम कर दिया गया। उनके बलिदान को आज भी धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। औरंगजेब को पार्टी के नेता महान बता रहे हैं। इसमें सपा की सोच जाहिर हो रही है। सिख समाज इसका विरोध करता है। इस दौरान अबू आजमी मुर्दाबाद, देश को बांटना बंद करो, तुष्टीकरण बंद करो, जैसे नारे लगाए गए। संचालन चरणजीत सिंह नामी व आभार प्रदर्शन डॉ. मनप्रीत सिंह भट्टी ने किया। यहां रिपी बिंद्रा, रविंद्र सिंह सोनू, रविंद्र सिंह सोमी, जसबीर जुनेजा, गगन सोनी, रिपी बिंद्रा, हरमिंदर सिंह पुनी, संदीप छाबड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed