{"_id":"6a691be590a1fa255f083597","slug":"kanpur-south-and-north-in-girls-table-tennis-quarter-finals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152742-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर साउथ और नार्थ गर्ल्स टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर साउथ और नार्थ गर्ल्स टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल टेबल टेनिस बालिका टूर्नामेंट शुरू हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश रीजन के कानपुर साउथ, कानपुर नार्थ, गाजियाबाद, आगरा, इलाहाबाद और लखनऊ जोन के 79 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन शानदार प्रदर्शन कर कानपुर साउथ और नार्थ के खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए।
अंडर-14 बालिका वर्ग में कानपुर साउथ (केएस) की सांगवी खन्ना, देवर्षिका शुक्ला, पंखुरी और काव्या शुक्ला, लखनऊ नॉर्थ (एलएन) की मौली पांडेय, आगरा की अमीषी साहनी और गाजियाबाद की अन्विता कुमारी, राजवी सिंह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में कानपुर नॉर्थ (केएन) की वर्णिका विजय और देवांशी सोमानी, आगरा की आस्था सिंह, अवनी शर्मा, लखनऊ नॉर्थ की साक्षी तिवारी, चंद्रा, खदीजा खान और कानपुर साउथ की दैव्या गुप्ता ने अंतिम आठ में स्थान बनाया।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा की गौरी जैन और शुभी पराशर, लखनऊ की एंजेल सिंह, सौम्या चंद्रा और आराध्या शर्मा, कानपुर साउथ की अबीराह आदिल और कानपुर नॉर्थ की शनाया भाटिया और वर्णिका अग्रवाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
उद्घाटन मुख्य अतिथि सेंट एलॉयसिस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आर्चिवाल्ड डी सिल्वा, सेंट थॉमस के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने किया। संचालन मुख्य रेफरी सुनील सिंह की देखरेख में हुआ। मैथ्यू जोसेफ, आशीष ऑगस्टिन, रॉकी एडविन, विपिन पाल, विद्यालय की टेबल टेनिस कप्तान साक्षी और अवंतिका आदि मौजूद रहीं।