फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Son of Builder Carrying 25000 Reward Arrested Sent to Jail on Charge of Assault Against Physiotherapist

Kanpur: 25000 का इनामी बिल्डर का बेटा गिरफ्तार, फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में भेजा गया जेल

Sat, 11 Apr 2026 10:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 10:02 AM IST
सार

Kanpur News: फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी शशांक सिक्का को कर्नलगंज पुलिस ने 25,000 के इनाम के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने इलाज के बहाने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई थीं।

विज्ञापन
Kanpur Son of Builder Carrying 25000 Reward Arrested Sent to Jail on Charge of Assault Against Physiotherapist
पुलिस की हिरासत में आरोपी शशांक सिक्का - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के नामी बिल्डर का बेटा शशांक सिक्का फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ फिजियोथेरेपिस्ट ने 24 जनवरी 2026 को एफआईआर कराई थी।

विज्ञापन

आर्यनगर निवासी फिजियोथेरेपिस्ट ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि एक फ्लैट में उनका क्लीनिक है। वह मरीजों को देखने के लिए उनके घर भी जाती हैं। पिछले साल अप्रैल में गीतानगर निवासी शशांक सिक्का अपने पिता सुशील सिक्का की तकलीफ बताकर क्लीनिक पर आया था।

विज्ञापन

जबरदस्ती संबंध बनाए और मारपीट की
वह अपने नर्सिंग स्टाफ के साथ गीतानगर स्थित उसके घर जाने लगीं। आरोप है कि इस दौरान शशांक ने उनसे नजदीकियां बढ़ा लीं। परिस्थिति का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। 19 अगस्त 2025 की रात 11:30 बजे आरोपी जबरदस्ती उनके घर में दाखिल हो गया। जबरदस्ती संबंध बनाए और मारपीट की।

विज्ञापन

सिग्नेचर ग्रीन्स अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया
आरोप है कि 22 जनवरी 2026 को उन्होंने 1090 पर कॉल की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी को विकासनगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन्स अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed