फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son-in-law set fire to in-laws by pouring petrol, 6 scorched with wife

यूपी: कानपुर में दामाद ने पेट्रोल डाल ससुराल वालों को जिंदा फूंकने का किया प्रयास, पत्नी समेत सात झुलसे

Fri, 15 Jan 2021 11:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Son-in-law set fire to in-laws by pouring petrol, 6 scorched with wife
पकड़ा गया आरोपी मुकेश - फोटो : amar ujala
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के रत्तपुरवा में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने पत्नी समेत सुसराल वालों को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। पत्नी के सुसराल न लौटने से नाराज युवक ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में पत्नी समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह झुलसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस ने उन्हें उर्सला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


आरोपी का डेढ़ साल का बेटा बाल-बाल बच गया। बीवी का हाता निवासी पल्लेदार हीरालाल ने करीब साढ़े तीन साल पहले बड़ी बेटी मनीषा (23) की शादी हरदोई बिलग्राम के इतौली गांव निवासी ट्रक चालक मुकेश कुमार से की थी। थाना प्रभारी संतोष आर्या के अनुसार मुकेश नशेबाज है। इसे लेकर दंपति में विवाद होने लगे। इस पर मनीषा लॉकडाउन के पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पूर्व मनीषा ने एक बेटे को जन्म दिया। मुकेश के कई बार कहने पर भी मनीषा उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मुकेश पांच लीटर पेट्रोल से भरी कट्टी लेकर ससुराल पहुंचा। बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटाया और मनीषा साथ चलने को कहने लगा। मनीषा के मना करने पर सभी को जिंदा फूंक देने की धमकी दी। इसके बाद उसने दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी और नीचे से पेट्रोल अंदर डालकर लाइटर से आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमरे में लपटें देख चीखपुकार मच गई। कमरा छोटा होने की वजह से हीरालाल, पत्नी शिवकुमारी, बेटियां मनीषा, राधा, वंदना, उमा बौर बेटा मनीष बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने ऊपर वाले खंड में रहने वाले मनीषा के चाचा कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास और आग से घर नष्ट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि मुकेश की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

चाचा की आंख न खुलती तो मासूम समेत जाती आठ जानें
पूरा परिवार हाते में एक छोटे से कमरे में रहता है। मुकेश सुबह चार बजे जब गेट खटखटा रहा था, तो ऊपर रहने वाले उसके चचेरे ससुर कमलेश कुमार की आंख खुल गई। उन्होंने झांककर देखा तो मुकेश पेट्रोल से भरी कट्टी लिए खड़ा था। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते, उसने आग लगा दी। इसके बाद वे चिल्लाते हुए नीचे आए और अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

मासूम बेटे को बचाने के लिए मां ने खुद को झोंक दिया
घटना में डेढ़ साल के मासूम को छोड़कर सभी गंभीर रूप से झुलसे हैं। कमलेश ने बताया कि लपटें देखते ही मनीषा ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे के ऊपर ढाल बनकर झुक गई। इससे उसकी पीठ व चेहरा बुरी तरह झुलस गया, लेकिन मासूम पूरी तरह से सुरक्षित है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया आरोपी मुकेश
मौके पर पहुंचे डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी साउथ दीपक भूकर, सीओ आलोक सिंह ने हाते की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए। फुटेज में मुकेश पेट्रोल भरी कट्टी ले जाते नजर आया है। कुछ देर बाद वह खाली हाथ वापस बाहर की ओर भागता नजर आया। 

एक सप्ताह पहले भी पत्नी को लेने आया था 
पुलिस के अनुसार मनीषा के दो छोटे बच्चे और हैं। जिन्हें वह अपनी ससुराल में पति के पास छोड़कर आई थी। करीब एक सप्ताह पहले भी मुकेश ससुराल आया था। तब भी मनीषा ने जाने से इनकार कर दिया था। उस वक्त वह धमकी देकर गया था। चाचा कमलेश ने बताया कि गुरुवार को भी मुकेश ने मनीषा को फोन कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजन शिकायत करने नहरिया चौकी भी गए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

मेरी बात नहीं सुनी, इसलिए कांड कर दिया है...
घटना के बाद मुकेश ने मनीषा के फूफा को फोन किया। उन्हें बताया कि मनीषा से चलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी, इसलिए कांड कर दिया है...। पूरे घर को आग लगा दी है। बाहर से कुंडी लगा दी थी, इसलिए बचने का कोई चांस नहीं है। यह सुनते ही घबराए फूफा ने उसे ऐसा करने से मना किया तो मुकेश ने कहा कि कुछ ही देर में आपको भी पता चल जाएगा कि क्या हुआ है। दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो कुछ देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed