फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son corona positive after father came in contact with jamati, total 11 people confirmed

कानपुर: जमातियों के संपर्क में आए बाप के बाद बेटा भी कोरोना पॉजिटिव, कुल 11 लोगों में हो चुकी पुष्टि

Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Son corona positive after father came in contact with jamati, total 11 people confirmed
अब तक कुल 11 लोगों में हो चुकी है पुष्टि, 10 जमात से जुड़े - फोटो : amar ujala
कानपुर में तब्लीगी जमात के सदस्य के संपर्क में आए पिता के बाद अब 23 साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हालांकि परिवार के चार अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। कोरोना पॉजिटिव युवक को सरसौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कानपुर मेें अब तक 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 10 लोग जमात से जुड़े हैं। सजेती के बरीपाल कस्बा निवासी अधेड़ मछरिया में बिजनौर के एक जमाती के संपर्क में आया था। दो दिन पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके चलते पत्नी, बेटे समेत परिवार के पांच लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए।
विज्ञापन


बुधवार को केजीएमयू से बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ये लोग सजेती पहुंचे और युवक को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया। कोरोना संक्रमित युवक से सजेती थाने में पूरी जानकारी ली गई है। उससे पूछा गया कि वह किस-किस के संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों से भी क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। जिन लोगों में जुकाम, बुखार, खांसी, सांस फूलने से जैसे लक्षण होंगे, उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों से घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए कहा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे हैं। ये सारे सैंपल हैलट में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed