{"_id":"6ac8852e7c382fa49e0f4a32","slug":"kanpur-six-year-old-child-abducted-at-gunpoint-father-beaten-assailants-came-from-chhatarpur-one-arrested-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण, पिता को बेरहमी से पीटा, छतरपुर से आए थे दबंग, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण, पिता को बेरहमी से पीटा, छतरपुर से आए थे दबंग, एक गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते छह वर्षीय मासूम बच्चे हर्षित का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि छतरपुर से दो गाड़ियों में आए दबंगों ने पिता के साथ जमकर मारपीट की और स्कूल के सामने से बच्चे को उठा ले गए।
विज्ञापन
Kanpur Gunpoint Abduction Case
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेज-दो में पति-पत्नी के विवाद के बीच दिनदहाड़े छह वर्षीय मासूम का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है। दो चार पहिया गाड़ियों में सवार होकर आए दबंगों ने स्कूल के सामने बच्चे के पिता के साथ जमकर मारपीट की और गनपॉइंट पर मासूम को जबरन उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जरौली निवासी कुलदीप श्रीवास्तव का अपनी पत्नी माधुरी से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच बच्चे की कस्टडी का मामला कोर्ट में था, जहां अदालत ने कानूनी तौर पर छह वर्षीय बेटे हर्षित की कस्टडी पिता कुलदीप को दे रखी है। शुक्रवार को कुलदीप अपने बेटे को जरौली फेज-दो स्थित सरदार पटेल एकेडमी स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
मारपीट कर तमंचा तना, एक आरोपी हिरासत में
इसी दौरान छतरपुर से दो गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के ठीक सामने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि गाड़ियों से उतरे दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसके बाद बंदूक की नोक पर बच्चे हर्षित को जबरन छीनकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से भाग निकले।