फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six died of heart and brain attack, three died of pneumonia

Kanpur: हार्ट व ब्रेन अटैक से छह, निमोनिया से तीन की मौत, दिन में धूप और रात में ठंड से नसें सिकुड़ रहीं

Wed, 01 Feb 2023 08:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 08:50 AM IST
सार

मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में सांस तंत्र के संक्रमण के रोगी अधिक रहे। वहीं, कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 35 रोगी भर्ती किए गए।

विज्ञापन
Kanpur: Six died of heart and brain attack, three died of pneumonia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर में दिन में धूप और रात में ठंड से नस में सिकुड़ रही हैं। इससे ब्लडप्रेशर अचानक बढ़ रहा है जिससे धमनियों और नसों में खून का थक्का जम रहा है। मंगलवार को हार्ट अटैक से चार और ब्रेन अटैक से दो की मौत हो गई है। वायरल संक्रमण के तीन रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई। इसके साथ ही 22 रोगी गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की ओपीडी में 60 रोगी एंजाइना का दर्द और छाती में बाईं तरफ भारीपन होने का लक्षण लेकर आए। एक रोगी की मौत हो गई, तीन रोगियों को मृत अवस्था में लाया गया। इसके साथ ही ब्रेन अटैक के पांच रोगी हैलट में गंभीर हालत में भर्ती किए गए। झाड़ीबाबा क्षेत्र के रहने वाले रंजीत (52) और पटकापुर के रामकुमार (62) की ब्रेन अटैक से मौत हुई।
विज्ञापन


वहीं, वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से बिधनू के रघुवीर (65), कल्याणपुर के किशोर (71) और चौबेपुर के राजेंद्र (55) की मौत हुई है। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में सांस तंत्र के संक्रमण के रोगी अधिक रहे। वहीं, कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 35 रोगी भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ध्यान रखें
- ब्लडप्रेशर की दवाएं नियमित लें।
- बीपी नियंत्रित न हो तो दवा की खुराक दुरुस्त कराएं।
- ठंड कम होने पर सारे गर्म कपड़े न उतार दें।
- गर्म कमरे से अचानक खुले में बाहर न आएं।
- बाहर निकलें तो कान अच्छी तरह ढंके रहें।
- सीने में जकड़न, गले में संक्रमण हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed