फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sisters Create Ruckus Over Seizure of Scorpio Dispute Erupts Over Use of Hooter Female SI Hand Bitten

Kanpur: स्कॉर्पियो सीज करने पर बहनों का हंगामा, हूटर बजाने पर शुरू हुआ विवाद, महिला एसआई का हाथ चबाया

Thu, 07 May 2026 01:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 01:48 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में हूटर लगी गाड़ी रोकने पर दिवंगत भाजपा नेत्री की दो बेटियों ने कल्याणपुर थाने में जमकर हंगामा किया और एक महिला एसआई का हाथ चबा लिया। पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Kanpur Sisters Create Ruckus Over Seizure of Scorpio Dispute Erupts Over Use of Hooter Female SI Hand Bitten
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर क्रॉसिंग पर बुधवार शाम हूटर लगी स्कॉर्पियो सीज करने पर सगी बहनें पुलिस से उलझ गईं। महिला पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए। महिला स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर नोकझोंक हुई। इस दौरान एसआई रुचि कुशवाहा ने उनमें से एक पर हाथ चबाने का आरोप लगाया। दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई है। एसआई ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक शाम को कल्याणपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान सफेद रंग की हूटर बजाते हुए स्कॉर्पियो वहां से गुजरी। कार में दिवंगत भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की बेटियां ऋचा शुक्ला और त्रिचा शुक्ला थीं। पुलिसकर्मियों ने कार के कागजात मांगे, जिस पर दोनों उलझ गईं। महिला स्टाफ बहनों को थाने ले आईं। यहां पर दोनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

करीब 40 मिनट तक जारी रही खींचतान
महिला स्टाफ ने उन्हें रोका और शांत रहने के लिए कहा, जिस पर बात बढ़ गई। दोनों धक्का मुक्की करने लगीं। एसआई रुचि कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके हाथ को दोनों बहनों में से एक ने चबा लिया। थाने के स्टाफ ने बीच बचाव किया। यह खींचतान करीब 40 मिनट तक जारी रही, जिसके बाद ऋचा शुक्ला और त्रिचा शुक्ला का शांतिभंग में चालान किया गया। एसआई रुचि कुशवाहा ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed