फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sindoor Cup cricket match MP and Sena XI B match will be held in Green Park on 29th

Kanpur: सिंदूर कप क्रिकेट मैच…29 को ग्रीनपार्क में होगा सांसद और सेना इलेवन के बी मैच, ये है आयोजन की डिटेल

Wed, 25 Jun 2025 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

Kanpur News: सांसद ने कहा कि ग्रीनपार्क के कामों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। 18 महीने दीजिए, ड्रेनेज सिस्टम से लेकर दर्शक क्षमता वृद्धि आदि के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur Sindoor Cup cricket match MP and Sena XI B match will be held in Green Park on 29th
सिंदूर कप क्रिकेट मैच के बारे में जानकारी देते सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित सिंदूर कप क्रिकेट मैच ग्रीनपार्क में सांसद और सेना इलेवन के बीच 29 जून को खेला जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई प्रेसवार्ता में सांसद रमेश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि मुकाबला 20 ओवर का होगा।

विज्ञापन

सांसद इलेवन टीम की कप्तानी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी करेंगे। सेना इलेवन टीम की कमान ब्रिगेडियर सरवन हसन संभालेंगे। मैच देखने के लिए 20 हजार पास निशुल्क बांटे जाएंगे। सांसद ने बताया कि मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मैच का उद्घाटन करेंगे। दर्शकों को स्टेडियम में चार बजे से प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

जर्जर सी-बालकनी को रखा जाएगा बंद
शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और छह बजे से मैच होगा। सांसद इलेवन टीम से खेलने के लिए सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मैच वाले दिन सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर सी-बालकनी को बंद रखा जाएगा। प्रेस वार्ता में ग्रीनपार्क की आरएसओ भानू प्रसाद व एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार भी मौजूद थे।

गायिका स्वाति मिश्रा, कवयित्री कविता तिवारी देंगी प्रस्तुतियां
सांसद ने बताया कि मैच से पहले एक घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...फेम गायिका स्वाति मिश्रा दर्शकों के बीच प्रस्तुति देंगी। वहीं, मशहूर कवयित्री कविता तिवारी काव्य पाठ करेंगी। सेना के दो बैंड भी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन

18 महीने दीजिए, ग्रीनपार्क का होगा कायाकल्प
प्रेसवार्ता के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम और डबल स्टोरी दर्शक दीर्घा निर्माण के सवाल पर सांसद ने कहा कि दोनों कामों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली क्रिकेट सीरीज के बाद ग्रीनपार्क का कायाकल्प प्रारंभ किया जाएगा। 18 महीने दीजिए, ड्रेनेज सिस्टम से लेकर दर्शक क्षमता वृद्धि आदि के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed