{"_id":"6af1ecf8098f18dd0c0918c2","slug":"kanpur-shots-fired-amid-a-fair-due-to-an-old-enmity-three-people-including-a-woman-injure-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मेले के बीच पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मेले के बीच पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला सहित तीन घायल
Mon, 09 Nov 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महराजपुर थानाक्षेत्र के तिलशहरी खुर्द गांव में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परचून दुकान पर हुई इस घटना में दुकानदार की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मेले में जा रहे एक अन्य युवक को भी छर्रा लगा है।
पुलिस ने मौके से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रितेश कुशवाहा पुत्र साजन कुशवाहा गांव में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि रितेश के एक दोस्त ने आरोपी नितिन के साले के साथ पहले मारपीट की थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बताया गया कि नितिन सोमवार को गांव में लगे एक दिवसीय मेले के बहाने आया था। करीब शाम 6 बजे के आसपास वह रितेश की दुकान पर पहुंचा। दुकान पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पहले तो रितेश के समझाने पर नितिन मौके से चला गया इसके बाद वह कुछ ही देर में फिर से वापस आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद नितिन दो बाइकों पर तीन साथियों के साथ दोबारा दुकान पर लौटा। उस समय दुकान पर रितेश मौजूद नहीं था, उसकी मां शिवाकांती और पिता साजन कुशवाहा ही थे। आरोप है कि नितिन ने दुकान पर आते ही रितेश की मां से कहा - हट जाओ, हट जाओ और तमंचा दिखाते हुए फायर झोंक दिया। फायरिंग में शिवाकांती पत्नी साजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान दुकान पर मेले में जा रहा छोटू पंडा पुत्र लौटन भी मौजूद था, जिसे गोली का छर्रा लग गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी जब दूसरी गोली चलाने के लिए कारतूस लोड करने लगा तो कारतूस फंस गया।
विज्ञापन
इसी बीच रितेश के पिता साजन कुशवाहा ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पीछे से पकड़ लिया। छूटने के लिए नितिन ने तमंचे के बट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नितिन और उसके साथी हमेशा अवैध असलहा साथ रखते हैं और गांव-गली में रौब झाड़ते हैं। इनके द्वारा पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
मामले में एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना पर पूरे सर्किल चकेरी,महराजपुर, नरवल आदि का फोर्स मौके पर बुलाया गया है दुकान में वाद विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है फायरिंग की बात सामने आई है मौके से एक अवैध असलहा भी बरामद हुआ है तथा दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है हालत में सुधार है जांच कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।