फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shobha Yatra controversy Hindu organizations opposed BJP sat on dharna recited Hanuman Chalisa

कानपुर शोभायात्रा विवाद: BJP के खिलाफ हुए हिंदूवादी संगठन, धरने पर बैठे…हनुमान चालीसा का किया पाठ, कही ये बात

Thu, 10 Apr 2025 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Apr 2025 02:35 PM IST
सार

Kanpur News: रामनवमी के दिन उपद्रवियों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था। इस पर 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में हिंदूवादी संगठन भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Shobha Yatra controversy Hindu organizations opposed BJP sat on dharna recited Hanuman Chalisa
ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर संगठनों के सदस्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद पर एफआईआर के मामले में हिंदूवादी संगठन, भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। संगठनों ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कहा कि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो भाजपा का विरोध करेंगे।

विज्ञापन

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि हिंदुओं की सरकार, हिंदुओं पर एफआईआर…हिंदुओं की सरकार, हिंदुओ पर गाज। बता दें कि रामनवमी के दिन उपद्रवियों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उपद्रवियों ने शोभायात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट कर दुकानों में तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन

मर्यादाओं को तोड़कर कदम बाहर निकालने पड़ते हैं
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन में शामिल सदस्यों ने कहा कि ये हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें भाजपा कार्यालय के बाहर धरना देना पड़ रहा है। हमारी ये मंशा नहीं थी कि हम पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करें। लेकिन जब बात सम्मान और स्वाभिमान की आ जाती है। हमारे हिंदू समाज और कार्यकर्ताओं पर आ जाती है, तब मर्यादाओं को तोड़कर कदम बाहर निकालने ही पड़ते हैं।

विज्ञापन

साउंड बॉक्सेस का जबरन उतरवा दिया
आज हम सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज की आवाज बनने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आने को विवश हुए हैं। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद रामलला की शोभायात्रा में कई समितियां शामिल नहीं हुई, जिसका कारण है कि समितियों के साउंड बॉक्सेस का जबरन उतरवा दिया। यह षड़यंत्र था या पदाधिकारियों और प्रशासन में समन्वय नहीं था।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन भी सौंपेंगे
राम भक्तों पर मुकदमे षड़यंत्र है या सुनियोजित तरीके से कार्य किया गया है। यह धरना-प्रदर्शन सांकेतिक हैं, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन भी सौंपेंगे। उनसे पूछेंगे कि रामलला शोभायात्रा निकालने पर 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज करना सही है क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed