फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shiva temples resonated with the chanting of Bam Bam crowds of devotees gathered in temples

Kanpur: हर-हर…बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय, बाबा के दर्शन को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 14 Jul 2025 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में सावन के पहले सोमवार को निबिया खेड़ा स्थित भद्रेश्वर महादेव, बारीश्वर महादेव और अवलेश्वर मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र आदि से भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की समृद्धि की कामना की।
 

विज्ञापन
Kanpur Shiva temples resonated with the chanting of Bam Bam crowds of devotees gathered in temples
सजेती स्थित बिहारेश्वर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव, बम-बम के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भोले नाथ का दूध व जल से अभिषेक किया। बेल पत्र, भांग, धतूरा, शहद व पुष्प आदि अर्पित कर विधिविधान से आराधना कर परिवार की समृद्धि की कामना की। मंदिरों के साथ भक्तों ने घरों में भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन व पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। क्षेत्र के निबिया खेड़ा स्थित भद्रेश्वर महादेव, कस्बे के अस्पताल रोड बारीश्वर महादेव मंदिर व कुष्मांडा मां परिसर स्थित शिवालय में भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। बीच-बीच में हर हर महादेव व बम-बम के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कर्चुलीपुर गांव के रिंद नदी के ऊपर स्थित अवलेश्वर मंदिर में दूर-दूर से भक्तों की भीड़ पहुंची।

विज्ञापन

भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगा आर्शीवाद
भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर पर सुबह से शाम तक भंडारा चलता रहा, वहीं प्रसाद, माला, खिलौनों आदि की दुकानें भी लगीं रही। महिलाओं ने खूब जमकर खरीददारी की। भक्तों ने जलाभिषेक करके बेलपत्र अर्पित कर घर-परिवार की सुख शांति की कामना की। वहीं पतारा, कस्बा स्थित बैजनाथ धाम, सजेती स्थित बिहारेश्वर मंदिर, भीतरगांव के झारखंडेश्वर शिवधाम समेत सभी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed