{"_id":"62c78d5c149cd97cab701ffa","slug":"kanpur-shikh-riots-seven-sikhs-were-murdered-in-gujaini-the-search-is-on-for-the-accused-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Shikh Riots: गुजैनी में हुई थी सात सिखों की हत्या, आरोपियों की तलाश में चल रही धरपकड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Shikh Riots: गुजैनी में हुई थी सात सिखों की हत्या, आरोपियों की तलाश में चल रही धरपकड़, दो गिरफ्तार
Fri, 08 Jul 2022 07:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:20 AM IST
सार
वर्ष 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए कानपुर दंगों में 127 सिखों की हत्या की गई थी। इस दौरान गुजैनी में सात सिखों की निर्मम हत्या हुई थी, जिनके आरोपियों की तलाश में धरपकड़ चल रही है।
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में गुरुवार देर रात एसआईटी ने चार ठिकानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गुजैनी में सात सिखों की हत्या कर शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व पार्षद भरत शर्मा और उसके भाई योगेश शर्मा को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भरत की हो चुकी है बाईपास सर्जरी
डीआईजी एसआईटी बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि आरोपी भरत शर्मा की बाईपास सर्जरी हो चुकी है। उसे ब्लड शुगर और बीपी भी है। परिवार वाले सुबह एसआईटी ऑफिस पहुंचे और उसके मेडिकल हिस्ट्री के दस्तावेज दिखाए। उन्हें बताया गया कि वे कोर्ट के समक्ष अपने कागजात रख सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। कानपुर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। इसमें गुजैनी, निराला नगर, किदवई नगर सहित कई इलाकों में निर्मम हत्याकांड हुए थे।
विज्ञापन