फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shalu murder case Husband Ramsagar had two marriages earlier also

शालू हत्याकांड में नया मोड़: तीसरी पत्नी की हत्या करने वाले की दो पत्नियां कहां? राजू पहले कर चुका है दो शादी

Thu, 02 Mar 2023 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Mar 2023 11:13 AM IST
सार

कानपुर में 24 फरवरी को मिले महिला के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। शव ठिकाने लगाने में आरोपी का भाई और दो दोस्त गिरफ्तार हुए हैं। अब सामने आया है कि महिला के पति ने पहले दो शादियां और की थीं। उन दोनों पत्नियों का भी कुछ पता नहीं है। 

विज्ञापन
Kanpur Shalu murder case Husband Ramsagar had two marriages earlier also
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर निवासी शालू (35) की हत्या में फंसे पति रामसागर उर्फ राजू ने इससे पहले भी दो शादियां की थीं। इस हत्या के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि दोनों पत्नियां कहां है? शव ठिकाने लगाने और साक्ष्य छिपाने में गिरफ्तार किए गए राजू के भाई ने बस इतना बताया है कि वे दोनों बगैर बताए घर से चली गईं थीं। 
विज्ञापन


अब पुलिस ने उन दोनों की भी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मुख्य आरोपी के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी व उसका एक भाई फरार है। डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि 24 फरवरी को साढ़ में जहानाबाद रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बोरी में मिला था। 
विज्ञापन


26 फरवरी को ग्राम प्रधान रमाकांत पाल की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में महिला की पहचान फतेहपुर के द्वारिकापुर जट (धनसिंहपुर) निवासी रामसागर उर्फ पंचम उर्फ राजू की पत्नी शालू के रूप में हुई थी। शालू उसकी तीसरी पत्नी थी। मृतका के घर की तलाशी के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रामसागर के भाई विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यासागर ने बताया कि पत्नी-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। 22 फरवरी को कानपुर में एक शादी में जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रामसागर ने भारी वस्तु से हमला कर शालू की हत्या कर दी थी। फिर रामसागर ने अपने दो दोस्त नौबस्ता के संजय गांधीनगर निवासी मनीष बाजपेई उर्फ मोनू व गल्ला मंडी अर्रा निवासी नीरज तिवारी के साथ ऑटो में शव रखकर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आटो चालकों को गिरफ्तार करने के साथ ही आटो भी जब्त कर लिया है। 
Trending Videos

आटो नंबर की मदद से हत्यारे तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम जब गांव पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि 22 फरवरी की रात एक आटो रामसागर के घर आई थी। उसका नंबर भी लोगों ने बताया। इसके बाद पुलिस की टीम ने ई-चालान एप से ऑटो का नंबर चेक  किया तो यह नौबस्ता पुरानी बस्ती निवासी मुकेश कुमार पाल का निकला। मुकेश ने बताया कि उसका आटो मोनू किराये पर चलाता है। इसके बाद पुलिस ने मोनू को हनुमंतविहार थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया। इसके बाद सारा राज खुल गया। 
 

शालू को बहला फुसला कर घर लाया था रामसागर
पड़ोसियों ने बताया कि कुछ माह पहले रामसागर शालू को कहीं से लेकर आया था। रामसागर की मां लक्ष्मी और शालू गांव में रहती थी। लक्ष्मी 22 फरवरी को नातिन की शादी में कानपुर आई थी। शालू अकेले घर पर थी। इसी शादी में आने को लेकर रामसागर का शालू से झगड़ा हुआ था। 

शादी समारोह से आटो लेकर घर पहुंचा था चालक
आटो चालक मोनू ने बताया कि वह कानपुर से रामसागर की मां लक्ष्मी देवी को लेकर गांव छोड़ने गया था। जहानाबाद में लक्ष्मी उतर गईं। इसके बाद वह आटो लेकर द्वारिकापुर चला गया। जब वह उनके घर पहुंचा तो रामसागर वहां मौजूद था। बरामदे में खून फैला था। रामसागर ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। शव ठिकाने लगाना है। इसके बाद रामसागर ने प्लास्टिक की बोरी में अपनी पत्नी का शव बांधकर रखे हुए था। दोनों ने शव को उठाने की कोशिश की लेकिन उठा नहीं सके। इस बीच रामसागर का भाई विद्यासागर दूसरे ऑटो के चालक गोलू के साथ घर पहुंच गया। इसके बाद सभी ने मिलकर शव ऑटो में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed