फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SGST action VAT dues of 2.75 crore rupees iron traders shop sealed businessman absconding

Kanpur: SGST टीम का एक्शन…2.75 करोड़ का बकाया था वैट, लोहा कारोबारी की दुकान सील, व्यापारी फरार

Tue, 07 Oct 2025 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Oct 2025 04:30 PM IST
सार

Kanpur News: एसजीएसटी विभाग ने 2.75 करोड़ के वैट बकाया पर हालसी रोड स्थित लोहा कारोबारी की दुकान सील कर दी और उसे कुर्क कर लिया। कारोबारी ने न्यायालय से स्टे लिया था, लेकिन प्रतिभूति और शेष बकाया जमा नहीं किया था।

विज्ञापन
Kanpur SGST action VAT dues of 2.75 crore rupees iron traders shop sealed businessman absconding
लोहा कारोबारी की दुकान सील करती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 2.75 करोड़ रुपये के वैट बकाया पर एसजीएसटी विभाग की टीम ने आयरन- लोहा कारोबारी की दुकान सील कर दी। सीलिंग की कार्रवाई के बाद इसे कुर्क कर लिया गया। व्यापारी पर 2013-14, 2017-18 की बकाएदारी थी। विभाग की टीम व्यापारी को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। बताया गया कि प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज की ओर से वैट की पुरानी बकाया वसूली पर प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी क्रम में सहायक आयुक्त सोमांक चौहान, राज्य कर अधिकारी आशुतोष सिंह, संग्रह अमीन अरविंद चौरसिया ने हालसी रोड स्थित सर्वश्री जय महाकाल स्टील्स पर कार्रवाई की। इसके संचालक आशीष गुप्ता हैं। कारोबारी पर 2013-14, 2017-18 की 2.75 करोड की वैट बकाया वसूली थी। फर्म 2014 से बंद चल रही थी। बकाएदार की मांग के खिलाफ अपील दाखिल की गई। 50 प्रतिशत का स्टे भी लिया गया। स्टे के खिलाफ न तो कार्यालय में पर्याप्त प्रतिभूति जमा किया गया और न ही शेष धनराशि जमा की गई।

विज्ञापन

दुकान की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख
सोमवार को डिप्टी कमिश्नर खंड धीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। टीम जब हालसी रोड स्थित उनके निवास पर पहुंची, तो उनकी पत्नी मिलीं। बताया कि उनके पति शहर से बाहर हैं। फिर उनसे आशीष की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी की गई। बताया कि चंद्रा मार्केट में उनके नाम से एक दुकान है। इसके बाद टीम ने दुकान को सील करते हुए उसे कुर्क कर लिया गया। दुकान की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed