फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur sex racket, They used to bring women to hotels for jobs, then used to send them into prostitution

फिर बना देते थे कॉलगर्ल: नौकरी के लिए महिलाओं को लाते थे होटल, फिर देह व्यापार में उतार देते थे, जानिए मामला

Tue, 10 Oct 2023 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पीड़िता मानकर छोड़ दिया गया है। संचालक व दलालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur sex racket, They used to bring women to hotels for jobs, then used to send them into prostitution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास कांग्रेस नेता के भाई के होटल संतोष राज में चल रहे सेक्स रैकेट में शामिल सभी कॉलगर्ल को नौकरी के लिए होटल में लाया गया। इसके बाद उन्हें देह व्यापार में उतार दिया गया। पुलिस सभी कॉलगर्ल पूछताछ में यह खुलासा किया।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी कॉलगर्ल को छोड़ दिया। वहीं, होटल रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस महिलाओं को लाने वाली महिला दलाल समेत तीन की तलाश कर रही है। कॉलगर्ल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन

उनकी मुलाकात दलाल अंजली व उसके सहयोगी राज शुक्ला से हुई थी।  दोनों उन्हें कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, हरदोई से नौकरी का झांसा देकर अपने साथ उन्हें होटल लेकर आए थे। यहां कुछ दिन कामकाज कराने के बाद रिसेप्शनिस्ट हितेश ने उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक व दलालों की तलाश जारी
मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने संचालक राजू शर्मा, दलाल राज शुक्ला व अंजली की तलाश शुरू की है। थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पीड़िता मानकर छोड़ दिया गया है। संचालक व दलालों की तलाश की जा रही है।

एक कार्लगर्ल को मिलते थे 200 रुपये
कॉलगर्ल ने पुलिस बताया कि ग्राहक से अगर 700 रुपये मिलते थे तो उन्हें इसमें सिर्फ 200 रुपये दिए जाते थे। सौ रुपये ग्राहक लेकर आने वाले को कमीशन और बाकी रकम होटल संचालक के खाते में जाती थी।

होटल मालिक को जारी होगा नोटिस
पुलिस ने होटल मालिक प्रकाश सिंह को नोटिस जारी करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि नोटिस देकर होटल मालिक के लीज पर होटल देने के दस्तावेज मांगकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed