फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven died due to heart attack and three due to brain attack in cold

Kanpur: ठंड में हार्ट अटैक से सात और ब्रेन अटैक से तीन की मौत, 42 रोगी कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में भर्ती

Tue, 17 Jan 2023 09:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 09:52 AM IST
सार

डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में 266 रोगी देखे और इमरजेंसी में 40 रोगियों को भर्ती किया गया है। इनमें 13 रोगी बेहोशी के भर्ती हुए हैं। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। अनियंत्रित ब्लड शुगर के 10 रोगियों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Seven died due to heart attack and three due to brain attack in cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाड़े में लगातार हार्ट अटैक के रोगी अस्पताल में आ रहे हैं। सोमवार को सात रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें दो रोगियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई और पांच रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में सोमवार शाम तक 42 रोगियों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन


वहीं, हैलट इमरजेंसी में तीन रोगी ब्रेन अटैक के मृत हालत में आए। तीन रोगियों के दिमाग की नस में खून का रिसाव हो गया। इसके साथ ही ब्रेन अटैक के आठ रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए। दो रोगी बेहोशी की हालत में ओपीडी में आए थे और छह ब्रेन अटैक के रोगी इमरजेंसी में भर्ती किए गए। हैलट ओपीडी में लिवर के आठ रोगी गंभीर हालत में आए। शाम को एक रोगी की मौत हो गई। यह रोगी हेपेटाइटिस बी संक्रमित था।

विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में 266 रोगी देखे और इमरजेंसी में 40 रोगियों को भर्ती किया गया है। इनमें 13 रोगी बेहोशी के भर्ती हुए हैं। इनकी सीटी स्कैन जांच कराई गई है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। अनियंत्रित ब्लड शुगर के 10 रोगियों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

एडवाइजरी 
- बीपी और डायबिटीज रोगी खानपान पर नियंत्रण रखें।
- मफलर बांधकर या ऊनी टोपी पहनकर बाहर निकलें।
- जाड़े में कान बांधकर निकलना जरूरी है।
- रात को खाने और सोने के बीच तीन घंटे का गैप रखें।
- अस्थमा रोगी दवा की खुराक दुरुस्त करा लें।
- जिनकी ऊंगलियां ठंड से नीली  पड़ती हों, वे दस्ताने पहने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed