{"_id":"68486a31c595937ada068b96","slug":"kanpur-scoundrel-entered-the-house-and-misdeed-with-teenager-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हैवानियत की हदें पार, शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हैवानियत की हदें पार, शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
Tue, 10 Jun 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थानाक्षेत्र में घर में किशोरी को अकेला पाकर शोहदे ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। नवाबगंज के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि गांव में रहने वाला शिवा बीते कई महीनों से उनकी 16 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करता है। बेटी को आते-जाते देखकर अश्लील कमेंट करता है। आठ जून को पूरा परिवार शादी में गया था। इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपी छत के रास्ते उनके घर में घुस आया।
विज्ञापन
Trending Videos
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पुलिस से करने पर बेटी को परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।