{"_id":"69b6f8db7fc13187120875d2","slug":"kanpur-scolded-by-mother-for-drinking-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शराब पीने पर मां ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शराब पीने पर मां ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम
Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रवि रावत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में शनिवार रात शराब पीकर घर पहुंचे इकलौते बेटे रवि रावत (27) को मां ममता ने डांट दिया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची अनवरगंज जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। रवि प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। परिवार में मां ममता, दो बहनें क्षमा और मुस्कान हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रवि को शराब लत लग गई थी।
शनिवार देर रात वह फैक्टरी से शराब के नशे में घर आया तो मां ने नाराजगी जताई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो मां ने उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी ली लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर रात पुलिस ने रवि के ट्रेन से सुसाइड करने की जानकारी परिजनों को दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है।

हरिओम पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह में रिक्शा चालक ने की आत्महत्या
पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर काॅलोनी में ई-रिक्शा चालक हरिओम पांडेय (46) ने शनिवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से जिला मैनपुरी के किशनी कुसमरा के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी मनोरमा और दो बच्चे रिशु और श्रेया हैं। बड़े भाई शिवमोहन ने बताया पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।