{"_id":"69951a4cbfcd36e3fd09ad36","slug":"kanpur-saree-trader-attempts-suicide-in-arya-nagar-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आर्यनगर में साड़ी कारोबारी ने किया जान देने का प्रयास, अपनी कनपटी पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आर्यनगर में साड़ी कारोबारी ने किया जान देने का प्रयास, अपनी कनपटी पर चलाई गोली
Wed, 18 Feb 2026 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:18 AM IST
सार
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मंगलवार देर रात साड़ी कारोबारी ने अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आर्यनगर में इंद्रलोक विला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने वाले सनल कपूर (40)की नयागंज में साड़ी का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रिया व दो बेटियां हैं। कोहना पुलिस के अनुसार सनल मानसिक अस्वस्थ सनल का डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने अपने कमरे में कनपटी में गोली मार ली।
विज्ञापन
आवाज सुन परिवार में चीखपुकार मच गई। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से और जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारी ने किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया है। इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन