फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sanitation Workers Split into Two Factions One Scatters Garbage While the Other Cleans It Up

Kanpur: सफाईकर्मी दो धड़ों में बंटे, एक ने कूड़ा फैलाया ताे दूसरे ने समेटा, ऑफिस घेरने पर पुलिस ने भगाया

Sun, 17 May 2026 11:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में निजीकरण के खिलाफ जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को मांगें पूरी होने के आश्वासन पर समाप्त हो गई। हालांकि, वेतन बढ़ाने को लेकर एक गुट ने मुख्यालय में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur Sanitation Workers Split into Two Factions One Scatters Garbage While the Other Cleans It Up
नगर निगम में कूड़ा फैलाते आउटसोर्सिंग कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन शनिवार दोपहर खत्म हो गई। मुख्यालय में हुई सभा में नगर निगम प्रशासन की तरफ से मांगें माने जाने के साथ ही कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने के एलान कर दिया। उधर, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के ही एक गुट ने समझौते को नकारते हुए नारेबाजी करते हुए परिसर में रखे डस्टबिन पलटकर कूड़ा फैलाया। कर्मचारी यूनियन के कार्यालय का भी घेराव कर घंटों बवाल किया।  

विज्ञापन

शाम को पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। दूसरी तरफ नगर निगम ने गाड़ियों से कूड़ा उठान शुरू कराया। सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने 15 मई से सड़कों की सफाई से लेकर कूड़ा उठान बंद कर दिया था। बवाल बढ़ता देख नगर निगम प्रशासन ने समिति के सदस्यों से वार्ता की। तीन चरणों में हुई वार्ता के बाद 15 को ही शाम को पांच सूत्री मांगों पर लिखित सहमति दी।

विज्ञापन

समिति ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की
शनिवार को भी नगर निगम मुख्यालय में हुई आमसभा में दोपहर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने सहमति पत्र पढ़कर सुनाया।  बताया कि जो कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए हैं। उनमें नियमों के अंतर्गत यथा स्थिति रखी जाएगी। 6000 आउटसोर्स कर्मचारियों एवं अन्य संवर्ग के सभी कर्मचारियों को सर्विस प्रोवाइडर को स्थानांतरित न करने के संबंध में नगर आयुक्त ने कमेटी बनाई है। उसी के नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद समिति ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी।

Kanpur Sanitation Workers Split into Two Factions One Scatters Garbage While the Other Cleans It Up
शास्त्री नगर में कूड़ा उठातीं नगर निगम की गाड़ियां - फोटो : amar ujala

कर्मचारियों को सेवा निगम बोर्ड का लाभ भी मिलता रहेगा
संघर्ष समिति के सदस्य रमाकांत मिश्रा, धीरज गुप्ता, हरिओम वाल्मीकि, मुन्ना हजारिया ने बताया कि सभी कर्मचारी पूर्व की तरह अपने पदों पर कार्यरत रहेंगे। कर्मचारियों को सेवा निगम बोर्ड का लाभ भी मिलता रहेगा। रविवार से युद्धस्तर पर सफाई व्यवस्था की जाएगी। सभा को जयपाल सिंह, विनोद रावत, अजीत बाघमार, उस्मान अली शाह, मुकेश वाल्मीकि, पिंटू चौधरी, कमरुद्दीन, अखिलेश सिंह, रामगोपाल चौधरी, बृजलाल भारती, प्रदीप वाल्मीकि, चमन खन्ना, देवीदीन भाऊ, मुन्ना गंगोत्री, रमेश शर्मा, संजय हजारिया आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया हंगामा
नगर निगम प्रशासन और समिति में हुए समझौते के तहत हड़ताल खत्म करने का एलान होते ही गुस्साए आउटसोर्सिंग कर्मियों के एक गुट ने नगर निगम मुख्यालय में घंटों नारेबाजी और हंगामा किया। नगर निगम कार्यालय में जगह-जगह कूड़ा फैला दिया। कर्मचारी यूनियन कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। इन लोगों ने वेतन बढ़ाने के बाद ही काम पर लौटने की धमकी दी। शाम तक स्वरूपनगर पुलिस उन्हें समझाती रही, न मानने पर भगा दिया।

Kanpur Sanitation Workers Split into Two Factions One Scatters Garbage While the Other Cleans It Up
नगरनिगम कार्यालय में फैला कूड़ा - फोटो : amar ujala

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही दोपहर में सभी जोन में जेसीबी, बॉबकट से कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिन में डंप कूड़ा भी उठ जाएगा।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed