Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Salesman returning from marketing work run over by speeding vehicle; death

कानपुर: मार्केटिंग कर लौट रहे सेल्समैन को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम

Thu, 05 Nov 2026 07:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Salesman returning from marketing work run over by speeding vehicle; death
अनिल कुमार पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम नौबस्ता रैंप के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हैलट रेफर किया गया। वहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नौबस्ता के लवकुश बिहार निवासी अनिल पांडेय (45) एक कंपनी में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव थे। बुधवार को वह मार्केटिंग के सिलसिले में मूसानगर गए थे। देर शाम काम निपटाकर गजनेर के रास्ते बाइक से घर लौट रहे थे। नौबस्ता रैंप के पास पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Salesman returning from marketing work run over by speeding vehicle; death
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अनिल के परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चे कृष्णा व ईशु हैं। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से फरार वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed