फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sales executive of spice company hit by dumper, dies

Kanpur: मसाला कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 06 Mar 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 11:04 PM IST
सार

मसाला कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा नौबस्ता बंबा के पास हुआ। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Sales executive of spice company hit by dumper, dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नौबस्ता थानाक्षेत्र में मसाला कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। आनंद बाग निवासी शिवम अवस्थी (23) एक नामचीन मसाला कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। परिवार में मां अनीता और बड़ा भाई शुभम अवस्थी हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनका नौबस्ता क्षेत्र में फील्डवर्क था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह नौबस्ता बंबा के पास पहुंचे ही थे कि नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले पिता गोविंद की मौत हो चुकी है। कंपनी के कर्मी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार डंपर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed