Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sahara India ordered to return deposited funds along with interest

कानपुर: सहारा इंडिया को ब्याज सहित लौटानी होगी जमा रकम, उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश

Sat, 21 Nov 2026 10:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Nov 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Sahara India ordered to return deposited funds along with interest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारा इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड को उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार ने जमा धनराशि एक लाख 38 हजार 250 रुपये वाद दाखिल करने की तारीख से भुगतान की तारीख तक आठ प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही 40 हजार रुपये क्षतिपूर्ति व 10 हजार रुपये वाद व्यय भी देना होगा।

विज्ञापन


बर्रा के दामोदरनगर निवासी ऋषिकेश दीक्षित ने सहारा ए सेलेक्ट योजना के तहत जनवरी 2013 में कुल एक लाख 38 हजार 250 रुपये निवेश किए थे। 48 माह में ब्याज सहित रकम वापसी का वादा किया गया था लेकिन समय पूरा होने पर रकम नहीं लौटाई गई। इस पर ऋषिकेश ने छह अगस्त 2019 को उपभोक्ता आयोग में लखनऊ स्थित सहारा इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक, किदवईनगर शाखा के प्रबंधक व काकादेव स्थित मंडल कार्यालय के प्रमुख के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था।
विज्ञापन


किदवईनगर शाखा प्रबंधक की ओर से जवाब में कहा गया कि सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी पंजीकृत सोसाइटी है। ऋषिकेश ने सोसाइटी की सदस्यता ली थी। अब स्कीम में शामिल होने के बाद वह खुद को उपभोक्ता बता रहा है। कंपनी व मंडल प्रमुख की ओर से कोई हाजिर नहीं हुआ था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपभोक्ता आयोग ने फैसला सुना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed